फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A woman and three-month old daughter burnt alive by her in-laws over demand for dowry

दहेज की मांग को लेकर महिला और तीन माह की बेटी को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया

Thu, 19 Sep 2019 08:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
A woman and three-month old daughter burnt alive by her in-laws over demand for dowry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर सुसराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को आग के हवाले कर दिया। जिसमें महिला तथा उसकी तीन माह की पुत्री की जलकर मौत हो गई। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर सुसराल पक्ष ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला समादीन निवासी जाहिद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने बहन की शादी नगर के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी कासिम से चार वर्ष पूर्व की थी। उस दौरान उसने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था लेकिन बहन की सुसराल के लोग दहेज से संतुष्ट नही थे और उसकी बहन को प्रताड़ित कर दो लाख रुपये की मांग करते थे।
विज्ञापन


तीन माह पूर्व उसकी बहन ने एक पुत्री को जन्म दिया था। जिसके छोछक में उन्होंने एक लाख रुपये दिए थे लेकिन उक्त लोग उससे भी संतुष्ट नहीं हुए और फिर से बहन से बचे हुए एक लाख रुपये लाने को कहा। तब बहन अपने मायके जाकर ससुराल वालों की मांग दोहराई। इसके बाद जब वो अपनी बहन के घर बचे हुए पैसे देने गया तो उसकी बहन ने बताया कि उसकी जान को खतरा है लेकिन वो अपनी बहन को समझा कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 सितंबर की रात को कासिम, वाहिद, आबिद अली, फहिमा, जाकिर, हमीदा और अनीसा ने केरोसिन डाल कर उसकी बहन तथा तीन माह की बेटी को जला कर मार दिया। सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा। उधर सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं घायल अवस्था मे तीन माह की बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां पर बालिका ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद बालिका के शव को भी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं रामपुर से आई फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूने भर कर जांच के लिए भेज दिए।


खबर मिलते ही नगर में लोगों का घटनास्थल पर तांता लग गया। पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर सुसराल पक्ष के लोगों ने घटना में किसी तरह से शामिल होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed