फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Woman was misdead by three people

महिला के साथ तीन लोगों ने किया दुष्कर्म

Mon, 19 Jul 2021 06:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Woman was misdead by three people
जलालाबाद (फिरोजपुर)। थाना अमीरखास में पड़ते एक गांव में तीन आरोपियों ने घर में घुसकर अकेली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए। पीड़िता को स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर, थाना अमीर खास पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में महिला ने कहा कि रात को घर में वह अकेली सो रही थी। आरोपी लखविंदर सिंह निवासी गुरुहरसहाए अपने दो साथियों के साथ उसके घर में घुस गया। उसे अकेली देख तीनों ने उसके मुंह में कपड़ा बांध कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को सुनाई। जिसके बाद थाना अमीर खास पुलिस को शिकायत दी गई। मामले की तफ्तीश कर रही एएसआई जोगिंदर कौर ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपी लखविंदर सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का स्थानीय अस्पताल में मेडिकल करवाया है। तीनों आरोपी फरार हैं। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed