{"_id":"976df79fd3a448a61b96c5c29ad1b644","slug":"woman-injured-garh-shankar-hoshiarpur-anandpur-sahib-road-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से लूट, जख्मी कर खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से लूट, जख्मी कर खेत में फेंका
गढ़शंकर(होशियारपुर)।
Updated Sat, 24 May 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंदपुर साहिब रोड से एक महिला को बेहोश करके अगवा कर उससे नकदी और गहने लूट लिए गए। इसके बाद उसे बुरी जख्मी कर थाणे गांव के खेतों में फेंक दिया गया।
पीड़ित नीलम देवी पत्नी धर्म सिंह वासी दीप कालोनी गढ़शंकर ने पत्रकाराें को बताया कि वह शनिवार सुबह 11.45 बजे बाजार से घर लौट रही थी। इतने में आनंदपुर साहिब मार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार उसके पास आया और नमस्ते कहा। महिला ने बताया कि इसके बाद उसे कुछ नहीं पता। जब उसे होश आया तो उसने अपने आप को खेतों के बीच पड़ा पाया। वह खून से लथपथ थी।
जब वह बेहोशी की हालत में खेत से उठ कर आई तो उसने एक राहगीर से पूछा कि वह कहां है? तब उसने बताया कि वह इस समय थाणे गांव में है। महिला को तब पता चला कि उसकी सोने की चेन, कान की बाली और 3000 की नकदी गायब है। गांव वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
शाम चार बजे तक कोई पुलिस कर्मी अस्पताल नहीं पहुंचा। इंस्पेक्टर महिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई ओमप्रकाश की ड्यूटी लगा दी गई है। वह मामले की तफ्तीश के लिए गए हुए हैं।