फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Woman died in Jalandhar

Jalandhar: पंजाब में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गहने और फोन मिले गायब, हत्या की आशंका

Fri, 02 May 2025 12:32 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 02 May 2025 12:32 AM IST
सार

पंजाब में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला अपने घर में मृत अवस्था में मिली। वहीं, महिला के गहने और फोन भी गायब मिले हैं। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Woman died in Jalandhar
जालंधर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर के पॉश एरिया मोता सिंह नगर में घर में अकेली बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। घर से बुजुर्ग महिला के पहने हुए गहने और और मोबाइल गायब हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिला भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि उनकी ताई विनोद कुमारी उम्र 69 साल घर में मृत पाई गई।
विज्ञापन


विनोदी कुमारी का पति सेन दुग्गल शाम साढ़े पांच बजे के करीब बाजार से सामान लेने के लिए गया था। जब वह घर वापस लौटा तो 10 से 15 मिनट तक बेल बजाई पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। वहीं, मौके पर मौजूद युवक ने दरवाजा खोला और जब अंदर गए तो देखा कि विनोद कुमारी जमीन पर पड़ी हुई थी। उन्होंने तुरंत अपने भतीजे और भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की को फोन किया।
विज्ञापन


जब वह घर पहुंचे और बुजुर्ग महिला को लेकर अस्पताल गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब आसपास की महिलाएं पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि महिला के गले से सोने की चेन और मोबाइल गायब मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आसपास के कैमरे चेक कर रही है क्योंकि दंपति के घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। भाजपा नेता हिक्की ने बताया कि उनके ताया और ताई काफी समय से घर में अकेले रह रहे थे। उनके दोनों बेटे ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। वह अक्सर उनसे मिलने आया करते थे। सारी वारदात महिला के पति के बाजार जाने के बाद हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।  घर का ऊपर का दरवाजा खुला पाया गया है। फिलहाल फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed