फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Without divorce lady got married case filed

बिना तलाक दूसरी शादी रचाने के आरोप में महिला नामजद

Mon, 24 May 2021 08:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Without divorce lady got married case filed
पठानकोट। पहले पति से तलाक लिए बिना दूसरी शादी रचाने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला की पहचान गुरदासपुर निवासी रमनदीप के तौर पर हुई है। थाना सदर प्रभारी नछत्तर सिंह ने बताया कि गांव सुकालगढ़ निवासी प्रभात सिंह ने शिकायत दी थी कि उक्त महिला के साथ उसके बेटे की शादी फरवरी 2020 में हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद उन्हें पता चला कि उक्त महिला की पहले भी 2 शादियां हो चुकी हैं। उक्त दोनों शादियों में उक्त महिला का तलाक नहीं हुआ था। उसके बावजूद उसने उसके बेटे के साथ शादी करवाई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नछत्तर सिंह ने बताया कि उक्त महिला और उसके पति दोनों में पंचायत के बीच 2 लाख में राजीनामा हुआ, लेकिन महिला ने दोबारा कोर्ट केस दायर कर दिया और 3 लाख रुपये खर्चा मांगने लगी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। मामले की जांच डीएसपी हेडक्वार्टर ललित कुमार ने की और महिला पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। जांच अधिकारी एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि उक्त महिला ने पिछले दोनों पतियों से तलाक नहीं लिया था और शादियों की बात उक्त परिवार से भी छिपाई थी। इस कारण उस पर मामला दर्ज किया गया, फिलहाल महिला पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed