{"_id":"60f6c4af8ebc3e6d631f8e44","slug":"withdraw-20-thousand-300-rupees-by-tampering-with-atm-firozpur-news-pkl420693678","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर : एटीएम से छेड़छाड़ कर 20 हजार 300 रुपये निकाले, सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर : एटीएम से छेड़छाड़ कर 20 हजार 300 रुपये निकाले, सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर। शहीद ऊधम सिंह चौक के नजदीक लगे एसबीआई के एटीएम से छेड़छाड़ कर किसी व्यक्ति ने 20 हजार 300 रुपये निकाल लिए हैं। इस संबंधी थाना सिटी पुलिस ने सोमवार को उक्त बैंक के मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
बैंक के मैनेजर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शहर के शहीद ऊधम सिंह चौक के नजदीक एटीएम है। किसी व्यक्ति ने एटीएम से छेड़छाड़ कर बीस हजार तीन सौ रुपये निकाले हैं। इस तरह आरोपी ने कई एटीएम के साथ छेड़छाड़ की है। उधर, थाना सिटी पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उधर, उक्त मामले की जांच कर रहे एएसआई जंग सिंह के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये आरोपी का सुराग लगाया जाएगा। एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।