फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Will convert SYL into YSL and bring water from Yamuna to Sutlej says CM

Punjab News: सीएम भगवंत मान बोले- SYL को अब YSL में बदलें, पंजाब को मिले यमुना का पानी

Tue, 09 May 2023 12:52 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब) Updated Tue, 09 May 2023 12:52 AM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि वे मेरे साथ हेलीकॉप्टर में चलें। श्री आनंदपुर साहिब से फाजिल्का तक अगर सतलुज कहीं दरिया नजर आए तो बताना। वह तो नाला बन चुकी है। पानी तो हमारे पास ही नहीं है।

विज्ञापन
Will convert SYL into YSL and bring water from Yamuna to Sutlej says CM
Punjab News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि एसवाईएल का नाम बदलकर अब वाईएसएल किया जा सकता है। सतलुज-यमुना लिंक को यमुना-सतलुज लिंक किया जाए क्योंकि जब पंजाब हरियाणा एक थे तो यमुना पंजाब का हिस्सा थी। अब पंजाब-हरियाणा अलग होने पर भी यमुना में पंजाब का हिस्सा क्यों नहीं हो सकता? सीएम भगवंत मान ने सोमवार को गांव सिंबली में बिस्त दोआब नहर से ड्रेनेज में पानी डालकर चिट्टी वेई में तक पहुंचाने वाले 119 करोड़ के प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखने के बाद यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसवाईएल के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ बात हुई तो उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है। वह दिखाएं तो कहां सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि फैसला मानें या फिर कोई और समाधान निकालें। सीएम ने कहा कि एसवाईएल को थोड़ा बदल कर वाईएसएल कर दें और समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे मेरे साथ हेलीकॉप्टर में चलें। श्री आनंदपुर साहिब से फाजिल्का तक अगर सतलुज कहीं दरिया नजर आए तो बताना। वह तो नाला बन चुकी है। पानी तो हमारे पास ही नहीं है। यमुना को गुजरात की शारदा नदी के साथ जोड़ा जा सकता तो यमुना को सतलुज के साथ क्यों नहीं जोड़ा जा सकता? उन्होंने डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी की मांग पर गढ़शंकर में बाईपास बनाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी देने और नवांशहर के साथ लगते गढ़शंकर के सभी गावों में जिला शहीद भगत सिंह नगर में शामिल करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा संत बाबा बलवीर सिंह सीचेवाल ने वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अहम काम किए हैं। संत बाबा बलवीर सिंह ने राज्यसभा में कहा था उन्हें न हिंदी आती है न अंग्रेजी। इनके द्वारा आवाज उठाने के बाद अब राज्य की कार्रवाई हिंदी-अंग्रेजी के साथ पंजाबी में भी लिखी जाती है। उन्होंने कहा कि बिस्त दोआब नहर से ड्रेनेज में सिंबली से 200 क्यूसिक, पंजौड़ा से 200, नसराला से 200 व अलावलपुर से 100 क्यूसिक पानी छोड़ा जाएगा और यह पानी जाकर चिट्टी वेई के पानी को स्वच्छ करेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार अपने घोषणापत्र में हवा, पानी और धरती को स्वच्छ बनाने की बात रखी।


सुखबीर सिंह बादल पर किया कटाक्ष
सीएम ने कहा कि दफ्तरों का समय सात से दो बजे तक करने पर सुखबीर बादल ने कहा कि साढ़े दो बजे उठना पैना। जब उन्होंने कहा कि बादल साहिब साढ़े दो नहीं ढाई हुंदा, ओदां एह दो वजे तां उठदे ने, उस टाइम दफ्तर बंद हो जाया करने, इन्हां नूं ऐंवें लगणां जिवें पंजाब च कर्फ्यू लगया होवे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed