फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Went kill Nitin Chetan life banana trader Ferozepur January

मारने गए थे नितिन को, ले ली चेतन की जान, चार जनवरी को केला व्यापारी को फिरोजपुर में मारने का मामला

Wed, 20 Jan 2021 10:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Went kill Nitin Chetan life banana trader Ferozepur January
फिरोजपुर। पुलिस ने चार जनवरी की रात ताबड़तोड़ गोलियां दागकर केला व्यापारी चेतन डूमरा की हत्या करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। वारदात में इस्तेमाल दो पिस्तौल और फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद की गई है। आरोपियों पर विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने नितिन नाम के युवक की हत्या करनी थी। उन्हें जानकारी मिली थी कि नितिन हुंडई एक्सेंट कार में घूम रहा है जबकि वारदात वाले दिन चेतन बच्चों के साथ उस मॉडल की कार में घर लौट रहा था। आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि केला व्यापारी चेतन डूमरा की बदमाशों ने गोलियां दाग हत्या कर दी थी। इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज हासिल कर बदमाशों का सुराग लगाया। बुधवार को टी-प्वाइंट ममदोट गांव खाईफेमीकी के पास से पांच आरोपियों को काबू किया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी साजन माली की नितिन वासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी फिरोजपुर से पुुरानी रंजिश थी।
विज्ञापन

किसी ने माली को बताया था कि नितिन शहर में हुंडई एक्सेंट कार में घूम रहा है। माली अपने साथ आरोपी चरणपाल सिंह उर्फ सैंटी वासी सुनवां बस्ती, साहिल उर्फ टिंडी वासी बस्ती भट्टियां, सुरजीत वासी बस्ती शेखा वाली व विक्की वासी भारत नगर को लेकर नितिन की तलाश करने लगा। चार जनवरी की रात चेतन अपने परिवार के साथ हुंडई एक्सेंट कार से घर लौट रहा था कि आरोपियों ने नितिन समझ उसकी हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के तीन और साथियों की तलाश के लिए छापे मारे जा रहे हैं। माली और साहिल से 32 बोर के दो पिस्तौल व 15 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगोड़ा है मुख्य आरोपी माली
एसएसपी ने बताया कि आरोपी माली और साहिल ने इंदु नाम के व्यक्ति से 40-40 हजार रुपये की पिस्तौलें खरीदी थीं। माली को एक मामले में दस साल की सजा हुई है। वह भगोड़ा घोषित है। माली पर विभिन्न धाराओं के तहत पांच, चरणपाल पर दो, सुरजीत पर चार और साहिल पर आठ केस दर्ज हैं। एसएसपी ने कहा कि पकड़े गए बदमाशों के यूपी के गैंगस्टरों से संबंध होने की संभावना है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed