फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Vigilance named DSP on corruption charges

Jalandhar News: विजिलेंस ने डीएसपी को भ्रष्टाचार के आरोप में किया नामजद

Fri, 03 Oct 2025 07:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Vigilance named DSP on corruption charges
-तीन महीने पहले डीएसपी के गनमैन को विजिलेंस ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

---
बठिंडा। भ्रष्टाचार के मामले में पिछले कई महीनों से सुर्खियों में चल रहे बठिंडा जिले के डीएसपी भुच्चो रविंदर सिंह के खिलाफ विजिलेंस ने मामला दर्ज कर उसे नामजद कर लिया है। करीब तीन महीने पहले 1 जुलाई को विजिलेंस ब्यूरो ने उक्त डीएसपी के गनमैन कम रीडर राज कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। अहम बात यह थी कि आरोपी राज कुमार यह रिश्वत की रकम डीएसपी के नाम पर ले रहा था और यह रकम डीएसपी की सरकारी गाड़ी से बरामद हुई थी। इसके चलते पहले दिन से ही डीएसपी रविंदर सिंह पर शक गहराने लगा था। कुछ समय पहले नथाना थाने में मुदई कल्याण सुखा वासी परमजीत कौर के पति और बेटों के खिलाफ लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज हुआ था। मुदई ने एसएसपी के पास अर्जी दी और इस मामले की जांच शुरू हुई जो डीएसपी भुच्चो रविंदर सिंह के पास लंबित था। इस बीच गनमैन राज कुमार ने इस मामले में डीएसपी के नाम पर 5 लाख रुपये की मांग की लेकिन बाद में सौदा 2 लाख रुपये में तय हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed