फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   vical theif gang araest abohar

लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य काबू, 15 गाड़ियां बरामद

Tue, 17 Sep 2019 10:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
vical theif gang araest abohar
लग्जरी गाड़ियां चोरी करके उन्हें आगे बेचने वाले गिरोह के तीन शातिरों को जिला पुलिस ने काबू किया है। गिरोह के तीन शातिर अभी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 14 गाड़ियां व एक बड़ा ट्रक बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत 1.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी भूपिंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्री मुक्तसर साहिब निवासी बलवंत सिंह उर्फ बाबा व जिला मोगा निवासी राजीव कुमार ने कुछ व्यक्तियों के साथ एक गिरोह बनाया है, जिसका मुखिया यूपी के गाजियाबाद का निवासी मोहम्मद शकील है। गिरोह अन्य राज्यों से लग्जरी गाड़ियां चोरी करके उनके इंजन व चेचिस नंबर बदलकर व बठिंडा के डीटीओ कार्यालय के क्लर्क शीतल सिंह व उसके सहायक गौरव के साथ मिलकर गाड़ियों के नंबर आनलाइन करके जाली कापियां तैयार करते हैं और भोले भाले लोगों को गाड़ियां बेचते है।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना पर एक टीम का गठन किया, जिसमें पीपीएस कप्तान पुलिस कुलदीप शर्मा, पीपीएस उप कप्तान भूपिंद्र सिंह व सीआईए स्टाफ के इंचार्ज जगदीश कुमार को शामिल किया गया। 16 सितबर की रात करीब आठ बजे गांव शहतीरवाला मोड़ के निकट टीम ने नाकाबंदी करके एक इनोवा गाड़ी को बरामद किया और उसमें सवार बलवंत सिंह व राजीव कुमार को काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों से चोरी की 15 गाड़ियां बरामद की, जिनकी कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि उक्त मामले में डीटो कार्यालय के क्लर्क के सहायक गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरोह का मुखिया मुहम्मद शकील, शीतल सिंह व श्री मुक्तसर साहिब दविंद्र सिंह अभी फरार हैं। पुलिस ने उक्त सभी के विरुद्ध कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से बरामद गाड़ियों में 1 फार्च्यूनर, 3 इनोवा, 5 बरीजा, 4 स्विफ्ट डिजायर, 1 महिंद्रा बलैरो, 1 बड़ा ट्राला शामिल है। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि इनसे ओर चोरी की गाड़ियां बरामद हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed