फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   US Deportation Another Plane carrying illegal immigrants from America intelligence agencies in Amritsar

US Deportation: अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लेकर फिर आ रहा जहाज, जानें इस बार कितने होंगे डिपोर्ट

Fri, 14 Feb 2025 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Feb 2025 01:01 PM IST
सार

अमेरिका में राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने वहां अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर कार्रवाई करते हुए अपने देश से दूसरे देश के लोगों को निकालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
US Deportation Another Plane carrying illegal immigrants from America intelligence agencies in Amritsar
अमेरिकी सेना का विमान। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों से भरा एक और प्लेन शनिवार को अमृतसर पहुंच रहा है। प्लेन में 119 लोग होंगे। इनमें से 67 पंजाबी हैं। प्लेन के आने की सूचना के बाद से अमृतसर में खुफिया एजेंसियां चाैकन्नी हो गई हैं। पंजाब पुलिस के डीसीपी हरप्रीत सिंह मंढेर ने बताया कि सूचना मिली है कि शनिवार रात को एक जहाज अमृतसर में लैंड होगा। प्लेन रात दस बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।

विज्ञापन


डिपोर्ट होने वाले लोगों में हरियाणा के 33, गुजरात के 8, यूपी के 3, महाराष्ट्र के 2, राजस्थान के 2 और हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से एक-एक लोग हैं।

विज्ञापन

पांच फरवरी को 104 भारतीय हुए थे डिपोर्ट

इससे पहले पांच फरवरी को अमेरिका से 104 भारतीयों को डिपोर्ट कर दिया गया था। डिपोर्ट किए गए भारतीयों में देश के छह राज्यों के लोग शामिल थे। इनमें हरियाणा के 34, गुजरात के 33 लोग और पंजाब के 30 लोग अमेरिका से डिपोर्ट किए गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के 3, उत्तर प्रदेश के 2 और चंडीगढ़ के 2 लोग शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण अमृतसर में हुई थी लैंडिंग

अमृतसर में विमान को उतारने की कई वजह रही। मुख्य कारण यह रहा कि अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीय नागरिकों में पंजाब और हरियाणा के लोग ज्यादा थे। वहीं दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान को इस वजह से भी नहीं उतारा गया था क्योंकि पांच फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान था। 

डंकी रूट से अमेरिका में घुसने वालों पर कार्रवाई

जितने भी लोगों को अब अमेरिका की ओर से वापिस भेजा जा रहा है। वह सभी एजेंटों के जरिये डंकी लगवाकर जाते हैं। इस तरह एजेंट प्रति व्यक्ति 35 से 40 लाख रुपये लेते हैं। इन सभी लोगों को मैक्सिको, पनामा आदि के जंगलों के जरिये अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से प्रवेश करवाया जाता है। यहां तक बहुत सारे ऐसे भी लोग होते हैं जो अमेरिका तक पहुंच ही नहीं पाते और जंगलों में भूख-प्यास के मारे दम तोड़ देते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed