फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Uproar in engagement ceremony in Jalandhar due to groom side not getting diamond ring

हीरे की अंगूठी नहीं मिलने पर हंगामा: वर पक्ष ने लड़की को सगाई समारोह में पीटा, बिचौलिए ने खोला बड़ा राज

Sun, 05 Sep 2021 08:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Sep 2021 08:40 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में सगाई समारोह हंगामे में बदल गया। हंगामे की वजह हीरे की अंगूठी का न मिलना बताया जा रहा है। दरअसल, सगाई समारोह के दौरान वर पक्ष हीरे की अंगूठी की मांग करने लगा। इसके बाद बिचौलिए ने लड़के की दूसरी शादी का राज खोल दिया। देखते ही देखते होटल का माहौल हंगामे में तब्दील हो गया। मामला पुलिस तक जा पहुंचा। 

विज्ञापन
Uproar in engagement ceremony in Jalandhar due to groom side not getting diamond ring
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जांलधर में हीरे की अंगूठी नहीं मिलने पर सगाई समारोह में हंगामा हो गया। मामला जालंधर के रामामंडी स्थित एक होटल का है। अंगूठी न मिलने पर लड़के पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बिचौलिए ने ही लड़के की दूसरी शादी का राज भी खोल डाला। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ और सगाई टूट गई। 

विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर लड़के वालों ने लड़की के बाल खींचकर पिटाई भी कर दी। लड़के वाले मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लड़की और उसके परिजनों के बयान दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है। लड़की के परिजनों ने बताया कि जब रिश्ता तय हुआ तो लड़के वालों की कोई मांग नहीं थी। 
विज्ञापन


लड़का होशियारपुर में टेलीफोन विभाग में एसडीओ के पद पर तैनात है। रविवार को रिंग सेरेमनी के दौरान जब अंगूठी बदली जाने लगी तो लड़के वालों ने हीरे की अंगूठी की मांग कर दी। वर पक्ष लड़के व उसके भाई के लिए हीरे की अंगूठी की मांग कर दी। लड़के की टीचर भाभी के लिए सोने का कड़ा और सास के लिए बाली की भी मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की वालों ने कहा कि पहले तो ऐसी कोई मांग नहीं की गई थी तो दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख सगाई में बिचौलिए को बुलाया गया। इस दौरान बिचौलिए ने लड़के वालों पर दबाव बनाने के लिए यह राज खोल दिया कि लड़के की यह दूसरी शादी है। कुछ दिनों पहले ही लड़के ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। जिससे उसके दो बच्चे हैं। लड़की के परिजनों ने जब विरोध जताया कि उनकी बेटी तो अभी कुंवारी है तो इसको लेकर फिर झगड़ा बढ़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed