{"_id":"6862c6d9f4582e4055081420","slug":"uncontrolled-car-fell-into-the-canal-people-saved-three-from-drowning-hoshiarpur-news-c-70-1-spkl1012-103592-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: अनियंत्रित कार नहर में गिरी, लोगों ने तीन को डूबने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: अनियंत्रित कार नहर में गिरी, लोगों ने तीन को डूबने से बचाया
Mon, 30 Jun 2025 10:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 30 Jun 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़शंकर (होशियारपुर)। गढ़शंकर के गांव मोहनोवाल के पास एक व्यक्ति की कार अनियंत्रित होकर बिस्त दोआब नहर में गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने कार सवार महिला सहित तीनों लोगों को डूबने से बचा लिया। महिला के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती करवाया गया। बाद में उसे होशियारपुर रेफर कर दिया गया।
सोमवार को गांव लहरां निवासी कुलविंदर सिंह अपनी आल्टो कार में अपनी बहन दविंदर कौर व भतीजे दीप के साथ बिस्त दोआब नहर के किनारे बनी सड़क से अपने ससुराल जा रहा था। गांव मोहनोवाल के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। कार को नहर में गिरते देख लोगों ने कार में सवार तीनों लोगों को बाहर निकाला। इनमें से महिला के सिर में चोट आई। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसे होशियारपुर रेफर कर दिया।