फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two youths shot in Jalandhar both are admitted in hospital

जालंधर में दो युवकों को मारी गोलियां: मामूली विवाद के बाद व्यक्ति ने कर दी फायरिंग, दोनों की हालत गंभीर

Sun, 15 Dec 2024 07:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 15 Dec 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Two youths shot in Jalandhar both are admitted in hospital
Firing - फोटो : अमर उजाला

महानगर में चुनावी सरगर्मियों के बीच अवतार नगर में 13 नंबर गली के पास मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने 2 युवकों को गोलियां मार दी। घटना के बाद दोनों युवकों की हालत नाजुक है। दोनों की पहचान हनी चहल और करणवीर के रूप में हुई है। थाना भार्गव कैंप के प्रभारी ने कहा कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन

आसपास के लोगों ने दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। गोली मारने वाले आरोपी की पहचान गुरविंदर बाबा के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर पहुंची थाना भार्गव कैंप की पुलिस जांच में जुट गई है। नगर निगम चुनाव के बीच गोली चलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक युवक को निजी अस्पताल रेफर कर दिया है, जबकि दूसरे का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। दोनों युवकों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। पुलिस एरिया में लगे आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed