फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two real sisters arrested for cheating 60 lakh rupees

पठानकोट : 10 दिन में पैसे डबल करने का झांसा देकर 60 लाख रुपये की ठगी करने वाली दो सगी बहनें गिरफ्तार

Mon, 19 Jul 2021 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two real sisters arrested for cheating 60 lakh rupees
पठानकोट। दस दिन में पैसे डबल करने का झांसा देकर लोगों से 60 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना-2 की पुलिस ने 2 सगी बहनों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपी महिलाओं की पहचान मड हट कॉलोनी निवासी सरोज बाला और रेखा उर्फ पूजा के तौर पर हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों महिलाओं को उनके घर से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिलाएं 5 से 10 दिन में पैसे डबल करने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाती थी और पैसे लेकर भाग जाती थीं। पुलिस ने दीनानगर निवासी सरिता की शिकायत पर दोनों बहनों के खिलाफ ठगी करने का मामला दर्ज किया है। दोनों महिलाओं ने सरिता से अलग-अलग तारीख पर 40 लाख रुपये लिए थे। इसी तरह कसुमता सैनी निवासी दीनानगर और उत्तम सिंह निवासी गांव खियाला थाना तारागढ़ से भी 10-10 लाख रुपये लिए थे। आरोपी महिलाओं ने पुलिस के समक्ष माना कि वह पिछले 7 वर्षों से लोगों को पैसे डबल करने का झांसा दे रही हैं। वह लोगों से पैसा लेकर आगे किसी को देती थीं और वह उन्हें डबल करके देते थे। कुछ लोगों को उन्होंने पैसे डबल करके दिए भी हैं। थाना 2 प्रभारी दविंदर प्रकाश ने बताया कि महिलाओं को काबू कर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों से अभी और खुलासे हो सकते हैं। पता लगाया जा रहा है कि इनके साथ और कौन-कौन शामिल है। महिलाओं से पैसे बरामद नहीं हुए हैं। जिन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed