फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two members of Kaushal Bambiha gang arrestedin Jalandhar during police Encounter

जालंधर में एनकाउंटर: पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां, कौशल-बंबीहा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

Thu, 07 Nov 2024 12:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 07 Nov 2024 12:20 PM IST
सार

जालंधर में पुलिस एनकाउंटर के दौरान दो बदमाश गिरफ्तार किए हैं। बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Two members of Kaushal Bambiha gang arrestedin Jalandhar during police Encounter
पुलिस की फायरिंग में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जालंधर की कमिश्नरेट पुलिस ने क्रॉस फायरिंग में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए हैं।  पकड़े गए दोनों आरोपी कौशल-बंबीहा गिरोह के सदस्य हैं। आरोपी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। 
विज्ञापन


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के दो बदमाश अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया। तभी बदमाशों ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। इस क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस को इनसे 2 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस मिले हैं। आरोपियों पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें से एक आरोपी 4 आपराधिक मामलों में वांछित था। वहीं दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, अपहरण और हत्या के प्रयास के तहत कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed