{"_id":"62c9b7ab1f57d87c11257f7b","slug":"two-gangster-accomplices-waiting-outside-the-bank-trying-to-open-goldie-brar-s-account-pathankot-news-pkl456100278","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का खाता खुलवाने के प्रयास में बैंक के बाहर इंतजार कर रहे थे दो साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का खाता खुलवाने के प्रयास में बैंक के बाहर इंतजार कर रहे थे दो साथी
विज्ञापन
पठानकोट। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का खाता पठानकोट स्थित बैंक में खुलवाने का प्रयास करवाने वाले युवक को पुलिस दिनभर ढूंढती रही। इस दौरान पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि उसके साथ दो और साथी आए थे जो उसका बाइक पर इंतजार कर रहे थे।
पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी ली गई, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। इसके अलावा दुकानदारों तथा घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई।
शौचालय के बहाने फरार हुआ आरोपी
हरियाणवी पहनावे और भाषा में बात करने वाले आरोपी को संदेह हुआ कि मैनेजर उसे बातों में उलझाने का प्रयास कर रह है तो वह शौचालय जाने का बहाना लगाकर फरार हो गया। एफआईआर में बताया गया है कि आधार कार्ड पर लगा फोटो गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का था। बदमाशों द्वारा उपलब्ध करवाए गए आधार कार्ड पर मंगी लाल निवासी गली नंबर-3 प्रेम नगर ढाकी रोड लिखा था। एसएसपी अरुण सैनी का कहना है कि मांगी लाल से बात की गई तो वो जोधपुर राजस्थान का निकला। बैंक मैनेजर मनिंदर सिंह गिल के बयान पर थाना दो में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
फोटो:-3 : बैंक के सीसीटीवी में कैद खाता खुलवाने आया आरोपी।
फोटो: ढांगू रोड पर लगे सीसीटीवी में कैद आरोपी।
फोटो: खाता खुलवाने के लिए दिए गए आधार कार्ड और पैन कार्ड।