फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two devotees got electrocuted due to powercom's negligence, major accident averted

पावरकॉम की लापरवाही से दो श्रद्धालुओं को लगा करंट, बड़ा हादसा टला

Sun, 12 Sep 2021 09:53 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Two devotees got electrocuted due to powercom's negligence, major accident averted
सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। तलवंडी चौधरियां पुल से निकल रहे भव्य नगर कीर्तन के दौरान वहां लगे ट्रांसफार्मर की जमीन पर झूलती नंगी बिजली की तारों से दो श्रद्धालुओं को बिजली का जबरदस्त झटका लगा। झटका लगने से वह दोनों ही जमीन पर गिर पड़े। गनीमत रही कि दोनों हादसे में बाल-बाल बचे गए। यह नगर कीर्तन श्री गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व पर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से निकला गया था। ऐसा पावरकॉम सुल्तानपुर लोधी की लापरवाही से हुआ है। इस मामले में एसडीएम सुल्तानपुर लोधी ने दो दिन पहले पावरकॉम को लिखित आदेश जारी किया था।
विज्ञापन

बाबा नानक के विवाह पर्व पर नगर कीर्तन को यहीं से निकलना था। बिजली कर्मचारियों की ओर से यहां कुछ तारों की रिपेयर की गई थी। इसके साथ ही उनको नंगा छोड़ दिया गया था। पुल के आसपास के दुकानदारों की ओर से इन नंगी तारों से हादसा न हो, इसके लिए संगत को ट्रांसफार्मर की तारों से हटकर चलने के लिए आगाह भी किया गया था। हालांकि दुकानदारों ने यहां स्पष्ट कहा था कि इन नंगी तारों को ठीक करवाया जाए। लेकिन विभाग ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया था। एसडीओ मनिंदर सिंह ने कहा कि यहां पर प्रबंध तो पुख्ता थे, तलवंडी पुल पर तारों को ठीक कर दिया गया है। एसडीएम सुल्तानपुर लोधी रणजीत सिंह ने कहा कि इस मामले में पावरकॉम से जवाब तलब कर लिया गया है। कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

दो दिन पहले जारी किए गए थे आदेश
दो दिन पहले ही सुल्तानपुर लोधी के एसडीएम रणजीत सिंह ने बाकायदा लाखों की तादाद में संगत की आमद को लेकर पूरे शहर समेत खासकर तलवंडी पुल पर पुख्ता प्रबंध करने के लिए लिखित आदेश जारी किए थे। इस बारे में जब जेई हरदीप सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी पर इसको लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed