फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two cops are forcing them to sell chitta asking for 20 thousand per month

Firozpur News: आत्महत्या के बाद फोन में मिला वीडियो, 'दो पुलिस वाले चिट्टा बेचने को कर रहे मजबूर, मांग रहे 20 हजार रुपये प्रतिमाह'

Tue, 05 Jul 2022 01:02 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Tue, 05 Jul 2022 01:02 PM IST
सार

अंतिम संस्कार के बाद 27 जून को दलवीर के मोबाइल में उसका एक वीडियो मिला, जिसमें उसने लक्खेवाली थाने के दो पुलिस कर्मचारियों पर चिट्टा बेचने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है और इन मुलाजिमों के कारण ही उसने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
Two cops are forcing them to sell chitta asking for 20 thousand per month
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दलवीर सिंह उर्फ दुल्ला के परिजनों का आरोप है कि पुलिस अपने दो मुलाजिमों को बचाने में जुटी है। अब तक दोनों पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि दुल्ला ने खुदकुशी से पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो बनाया था, जिसमें कह रहा है कि ‘मुझे दो पुलिस वाले चिट्टा बेचने के लिए मजबूर कर रहे हैं और प्रति माह 20 हजार रुपये मांग रहे हैं, मैं ये काम नहीं करना चाहता हूं। 

विज्ञापन


इसीलिए मजबूर होकर खुदकुशी कर रहा हूं।’ इसके बाद दुल्ला ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली थी। बाद में परिजनों को उसके मोबाइल में वीडियो मिला था, जो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा है। उधर, पुलिस चौकी लधूवाला के इंचार्ज हरदेव सिंह बेदी ने कहा कि मामले की तफ्तीश एसपी (देहात) अजय राज और जलालाबाद के डीएसपी सूबेग सिंह कर रहे हैं। जिस मोबाइल से वीडियो बनाया था, उसे और दो पुलिस मुलाजिमों के मोबाइल कब्जे में लेकर फॉरेंसिक लैब भेजा गया है, वहां से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मृतक दलवीर सिंह उर्फ दुल्ला के चाचा दर्शन सिंह ने बताया कि दलवीर ने 23 जून को रात जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उसे मुक्तसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां अगले ही दिन उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम भी मुक्तसर सिविल अस्पताल में हुआ था। उस समय परिवार को उसकी मौत के संबंध में किसी व्यक्ति पर संदेह नहीं था। इसलिए उनके बयान पर पुलिस चौकी लधूवाला (फाजिल्का) की पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के बाद 27 जून को दलवीर के मोबाइल में उसका एक वीडियो मिला, जिसमें उसने लक्खेवाली थाने के दो पुलिस कर्मचारियों पर चिट्टा बेचने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है और इन मुलाजिमों के कारण ही उसने आत्महत्या की है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस चौकी लधूवाला के प्रभारी हरदेव सिंह बेदी को सूचित किया। यही नहीं मोबाइल भी पुलिस के पास जमा करवा दिया। अब तक पुलिस ने आरोपी दोनों मुलाजिमों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस अधिकारी अपने दोनों मुलाजिमों को बचाने में जुटे हैं। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की है कि उन्हें इंसाफ दिलाएं और आरोपी दोनों मुलाजिमों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed