फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two children die after drinking poisonous tea

जहरीली चाय पीने से दो बच्चों की मौत, तीन पारिवारिक सदस्य उपचाराधीन

Sun, 03 Jul 2022 11:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two children die after drinking poisonous tea
शिवराज सिंह व दमनप्रीत कौर का फाइल फोटो। - फोटो : KAPURTHALA
सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। सुल्तानपुर लोधी के मंड क्षेत्र से संबंधित गांव तकिया में जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गए, जबकि दो बच्चों की मौत हो गई। सभी को पहले सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां हालात नाजुक होने के कारण उन्हें मोगा के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां दोनों बच्चों की मौत है गई। बताया जा रहा है कि चाय में छिपकली गिर गई थी, इस कारण चाय जहरीली हो गई और परिवार ने जानकारी के अभाव में चाय पी ली। मृतक बच्चों की पहचान छह वर्षीय शिवराज सिंह व दमनप्रीत कौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि है कि बीते दिन परिवार के सभी सदस्यों ने घर पर बनाई चाय पी थी, जिसे पीने के बाद सभी सदस्य बीमार हो गए। आशंका है कि चाय में छिपकली गिर गई थी, उसी चाय को इन लोगों ने पी लिया। जिससे शिवराज सिंह व दमनप्रीत कौर की मौत हो गई। जबकि पिता गुरप्रीत सिंह, माता बलजीत कौर व छोटी बच्ची नवरीत कौर का उपचार चल रहा है। थाना कबीरपुर के एसएचओ लखविंदर सिंह टुरना ने बताया कि पुलिस ने मृतक बच्चों के पारिवारिक सदस्यों के बयान पर 174 की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि जहरीली चाय पीने से बच्चों की मौत हुई है। पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों ने बताया कि गुरप्रीत सिंह मजदूरी करके परिवार पाल रहा था, लेकिन अब उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed