{"_id":"66fd7bdad95952a20a02d8df","slug":"two-accused-of-animal-smuggling-arrested-pathankot-news-c-16-1-pkl1027-531172-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पशु तस्करी करने वाले दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पशु तस्करी करने वाले दो आरोपी काबू
Wed, 02 Oct 2024 10:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। थाना डिवीजन नंबर -2 पुलिस की ओर से पशु तस्करी करने के आरोप में दो आरोपियों को काबू किया गया है। आरोपियों की पहचान नदीम हसन निवासी जराई, कठुआ, जम्मू कश्मीर तथा कमल निवासी कानपुर शाहपुरकंडी पठानकोट के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी से बुरी तरह से बांधकर ले जाए जा रहे 10 पशु पकड़े हैं।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शौहरत मान ने बताया कि पुलिस की ओर से असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए सैली रोड पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नदीम हुसैन तथा कमल की ओर से जम्मू कश्मीर में मारने के उद्देश्य से पशुओं को एक टिप्पर में लादकर ले जाया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली कि उक्त पशुओं को बुरी तरह से रस्सों से बांधा गया है। इस सूचना के बाद पुलिस की ओर से चक्की पुल पर नाकाबंदी कर ली गई तथा उक्त आरोपियों को जब उक्त पशुधन संबंधी पूछा तो वे उसका कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने उक्त सभी पशुधन को इनके कब्जे से छुड़ाया तथा दोनों पर पशु क्रूरता एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।