फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Travel agent gave fake visa to Italy by taking 30 lakhs

ट्रेवल एजेंट ने 30 लाख लेकर थमाया इटली का जाली वीजा, बेगोवाल की युवती इटली की बजाय पहुंच गई दुबई की जेल

Mon, 28 Mar 2022 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Travel agent gave fake visa to Italy by taking 30 lakhs
कपूरथला। एनआरआई बेल्ट भुलत्थ के कस्बा बेगोवाल की एक युवती ट्रेवल एजेंट की जालसाजी से इटली के बजाय दुबई की जेल पहुंच गई। विदेश बसने के सपने संजोकर भारत से दुबई पहुंची युवती को एयरपोर्ट पर पुलिस ने जाली वीजा पर सफर करने के आरोप में धर दबोचा और जेल में डाल दिया। करीब दो माह से जेल में बंद युवती का वहां रो-रोकर बुरा हाल है। 30 लाख लेकर इटली का फर्जी वीजा देने के आरोप में थाना बेेगोवाल की पुलिस ने दिल्ली निवासी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

कस्बा बेगोवाल के समीपवर्ती गांव निवासी युवती के पिता ने एसएसपी कपूरथला को दी शिकायत में बताया कि वह बेटी को इटली भेजना चाहते थे। उसने वर्ष 2021 में दिल्ली वेस्ट निवासी ट्रेवल एजेंट विकास कुमार शर्मा से बात की और 30 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। उसने बेटी के जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट सहित 30 लाख रुपये की रकम एजेंट को दे दिए। आरोपी ट्रेवल एजेंट ने कहा कि वह आपकी बेटी को वाया दुबई से इटली भेजेगा।
विज्ञापन

उसने बेटी को दुबई के रास्ते इटली भेजने के लिए वीजा सहित अन्य दस्तावेज दे दिए। भारत से फ्लाइट पकड़कर वह 31 जनवरी 2022 को दुबई पहुंची, जहां एयरपोर्ट पर उतरने के बाद जब वह इटली के लिए फ्लाइट लेने लगी तो जांच के दौरान उसका इटली का वीजा जाली पाया गया। दुबई पुलिस ने उसकी बेटी को फर्जी वीजे पर सफर करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उच्च के अधिकारियों ने बारीकी से जांच की तो आरोपी ट्रेवल एजेंट पर लगे आरोप सही पाए गए और उस पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। थाना बेगोवाल के जांच अधिकारी परगट सिंह ने बताया कि नियमानुसार आरोपी को पहले अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजकर थाने बुलाया जाएगा। यदि वह अपना पक्ष नहीं रखता है तो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया जाएगा, जो आरोपी को दिल्ली से पकड़ेगी।

थाना बेेगोवाल के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि युवती अब भी दुबई की जेल में बंद है। वहीं युवती के पिता के अनुसार करीब दो माह से बेटी के दुबई की जेल में बंद होने से परिवार काफी परेशान है। इस दौरान उसकी दो बार बेटी से बात हुई और उसका रो-रोकर बुरा है। उसने सरकार से उसकी बेटी को जल्द दुबई की जेल से छुड़ाकर भारत लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed