फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Transport Minister made people wear helmets on No Challan Day

परिवहन मंत्री ने नो चालान डे पर लोगों को पहनाए हेलमेट

Sun, 14 Nov 2021 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Transport Minister made people wear helmets on No Challan Day
जालंधर। रविवार सुबह जालंधर पहुंचे परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने जालंधर के संविधान चौक (बीएमसी चौक) पर नियम तोड़कर घूम रहे बाइक व स्कूटी सवारों को हेलमेट पहना कर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। रविवार को राज्य सरकार द्वारा नो चालान डे घोषित करने से किसी भी वाहन व निजी बसों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि हमने आज जनता को यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूक किया है व कसम खिलाई है कि आगे से यातायात नियमों की पालना की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2019 के आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में हर दिन 421 मौतें रोड दुर्घटना में होती हैं। इनमें 12 से 13 मौतें पंजाब में होती हैं। देश के बाकी राज्यों के मुकाबले यह ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि आज से यह भी फैसला लिया है कि स्कूलों के 300 मीटर के दायरे में 25 किलोमीटर की स्पीड से तेज वाहन नहीं चल सकेंगे। कोई ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सूबे में में धड़ल्ले से चल रहीं अवैध बसों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि करीब 350 अवैध बसें अब तक इंपाउंड की गई हैं व अब रोजाना एक करोड़ से ज्यादा का टैक्स सरकार के खजाने में आ रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने कहा कि आज चाचा नेहरू के जन्मदिन पर हमने फैसला लिया था कि इस दिन पंजाब में किसी का चालान नहीं काटेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि चालान न काटने का फैसला मात्र आज के दिन के लिए ही था। अगर कल से कोई नियमों को तोड़ता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। रविवार को जालंधर में अवैध या नियम तोड़कर चलने वाली किसी बस के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान परिवहन मंत्री ने बिना हेलमेट ड्राइविंग कर रहे दो पहिया चालकों को हेलमेट बांटे व चार पहिया वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। अलबत्ता, जिस चौक पर कार्यक्रम रखा गया था, वहां लोगों को ट्रैफिक समस्या का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस ज्वाइंट कमिश्नर संदीप कुमार मलिक, एडीसीपी ट्रैफिक मनजीत कौर, आरटीए सचिव, जालंधर अमित महाजन, यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान अंगद दत्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed