{"_id":"68e90fb08ec4c7531a085d72","slug":"till-now-64931-metric-tonnes-of-paddy-has-arrived-in-jalandhar-61397-tonnes-have-been-purchased-hoshiarpur-news-c-46-1-spkl1014-108798-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: जालंधर में अब तक 64931 मीट्रिक टन धान की आवक, 61,397 की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: जालंधर में अब तक 64931 मीट्रिक टन धान की आवक, 61,397 की खरीद
विज्ञापन
-सरकार ने अभी तक किसानों को किया 144 करोड़ रुपये का भुगतान
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जिले की मंडियों में 64,931 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 61,397 मीट्रिक टन विभिन्न खरीद एजेंसियों की ओर से खरीदा जा चुका है। पनग्रेन ने 20,033 मीट्रिक टन, मार्कफेड ने 23,019 मीट्रिक टन, पनसप ने 12,992 मीट्रिक टन, पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन ने 4,799 मीट्रिक टन, एफसीआई ने 479 मीट्रिक टन और निजी व्यापारियों ने 75 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। सरकार की माने तो खरीदे गए धान के लिए किसानों को 144 करोड़ रुपये का भुगतान सुनिश्चित किया जा चुका है। डिप्टी कमिश्नर डाॅ. हिमांशु अग्रवाल ने जिला प्रशासकीय परिसर में जिला खाद्य एवं नागरिक सप्लाई और जिला मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की। डिप्टी कमिश्नर ने जिले की मंडियों में खरीद के बाद धान की लिफ्टिंग प्रक्रिया को उचित और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से मंडियों में सूखा धान लाने की अपील की।