{"_id":"6ab2d59d93bd50850c0d87ba","slug":"three-drug-smugglers-apprehended-with-22000-in-drug-money-and-one-kilogram-of-opium-jalandhar-news-c-46-1-spkl1013-111724-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: तीन नशा तस्कर 22 हजार की ड्रग मनी व एक किलो अफीम समेत काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: तीन नशा तस्कर 22 हजार की ड्रग मनी व एक किलो अफीम समेत काबू
Wed, 23 Sep 2026 12:53 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। थाना नंबर-5 पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम में नाकेबंदी के दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एडीसीपी-2 माधवी शर्मा के अनुसार, पुलिस ने नाकेबंदी में एक आरोपी को 1 किलो अफीम के साथ पकड़ा। पूछताछ के बाद उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया।
आरोपियों से 22 हजार रुपये की ड्रग मनी, 1 किलो अफीम, 5 हजार प्रेगा और नशे की 3 हजार गोलियां बरामद हुईं। मुख्य आरोपी शुभम शर्मा बाबू लाभ सिंह नगर का है, जिसकी उम्र 24 से 25 वर्ष है। जांच में सामने आया कि आरोपी दूसरे राज्य से नशीली गोलियों की खेप लाए थे। इनमें एक आरोपी कपूरथला से है। थाना नंबर-5 में मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। पुलिस को नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य खुलासे होने की संभावना है।