फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three accused looted bag full of money from petrol pump manager in Jalandhar

जालंधर में दिनदहाड़े चली गोलियां: पेट्रोल पंप मैनेजर से तीन बदमाशों ने लूटा रुपयों से भरा बैग, Video

Thu, 16 Jan 2025 06:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 16 Jan 2025 06:13 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में दिनदहाड़े सरेआम गोलियां चली। तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप मैनेजर पर फायरिंग कर उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 

विज्ञापन
Three accused looted bag full of money from petrol pump manager in Jalandhar
घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के जालंधर में तीन दिन में दूसरी बार पेट्रोल पंप कर्मियों लूट की वारदात हुई है। शहर के बीचों बीच सरेआम पेट्रोल पंप मैनेजर को गोलियां मारकर बदमाशों ने उससे कैश से भरा बैग लूट लिया। वारदात को 3 लुटेरों ने अंजाम दिया है। लुटेरों ने एक पल्सर बाइक सवार पर भी गोली चलाई। वहीं पंप मैनेजर को एक गोली पैर और दूसरी पेट में लगी है। घायल अवस्था में मैनेजर को अस्पताल दाखिल करवाया जहां उसका हालत गंभीर है। वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 

विज्ञापन


घायल की पहचान सागर के रूप में हुई है। सागर को जौहल अस्पताल भर्ती करवाया गया है। कितना कैश लूटा गया है, इसको लेकर अभी पुलिस जांच कर रही है। घटना कॉलेज वर्कशॉप चौक के पास हुई। घटना वाली जगह से एक गोली का खोल भी बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन




कैश बैंक में जमा करवाने जा रहा था मैनेजर
पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिया है। फुटेज में लुटेरे गोलियां चलाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। लुटेरों ने पहले बाइक से पेट्रोल पंप मैनेजर को टक्कर मारी। इसके बाद लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी और उससे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। इस दौरान आसपास से लोग भी गुजर रहे थे, लेकिन कोई भी मैनेजर को बचाने आगे नहीं आया। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप मैनेजर कैश लेकर बैंक में जमा करवाने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों की बाइक पर नहीं था नंबर
लुटेरे की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। वहीं दिन दहाड़े गोलियां चलने को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। पुलिस ने शहर में नाकेबंदियां करवा दी है। पुलिस अधिकारी कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed