फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three accused arrest baghapurana bomb blast in moga

यूट्यूब से बम बनाना सीखा, फिर ऐसे कराया ब्लास्ट, युवक को रास्ते से चाहते थे हटाना

Sat, 04 Jul 2020 06:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 04 Jul 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
three accused arrest baghapurana bomb blast in moga
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

मोगा के बाघापुराना में 30 जून की शाम एक दुकान के बाहर हुए बम ब्लास्ट में कोरियर के मुलाजिम के घायल होने की घटना में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने प्रतिद्वंद्वी का धंधा चौपट करने के लिए यूट्यूब पर वीडियो देखकर बम बनाया था।

विज्ञापन


एसएसपी हरमनवीर सिंह गिल ने बताया कि एसपीआई हरिंदरपाल सिंह परमार के नेतृत्व में टीमें जांच कर रही थीं। पुलिस ने मामले में संदीप कुमार, उसके भाई मनोज और दोस्त अनूप कुमार निवासी कोटकपूरा को गिरफ्तार कर पूछताछ की।
विज्ञापन


इस पर पता चला कि संदीप कुमार पहले बाघापुराना में राजू निवासी बाबा जीवन सिंह नगर की दुकान पर कुल्चे बेचने का काम करता था। एक वर्ष के बाद राजू का कुल्चे का काम कम हो गया और उसने दुकान बंद कर संदीप कुमार को भी नौकरी से हटा दिया। इसके बाद राजू ने नई दुकान किराए पर ली व अपने भाई अजय कुमार को रख लिया। इसके बाद संदीप कुमार ने भी राजू के पास ही कुल्चे की रेहड़ी लगानी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर राजू ने अपने भाई अजय को भी वहां पर कुल्चे की रेहड़ी लगवा दी, जिससे संदीप का काम कम हो गया। इसके बाद संदीप ने राजू को अपने रास्ते से हटाने के लिए अपने भाई मनोज से मिलकर इंटरनेट से बम बनाना सीखा।

स्थानीय स्तर पर सामान जुटाने के बाद सीमेंट की ईंट बनाकर उसमें बम तैयार कर लिया और अपने कोटकपूरा निवासी दोस्त अनूप को योजना में शामिल कर लिया। अनूप ने 30 जून की सुबह चार बजे राजू की दुकान के शटर के पास उस बम वाली ईंट को रख दिया।

राजू सुबह आया और उसने उस ईंट बम को साइड में कर दिया। इसके बाद शाम को कोरियर वाला फोटो स्टेट करवाने आया। कोरियर वाला उस ईंट पर बैठकर सिगरेट पीने लगा, इससे बम ब्लास्ट हो गया और छोटू राम घायल हो गया। एसएसपी के अनुसार बाघापुराना से लेकर निहाल सिंह वाला तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा गया, जिसके बाद जाकर पुलिस के हाथ सुराग लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed