फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Threat ahead of Amit Shah rally in Jalandhar Warning of IED bomb blast investigative agencies on alert

जालंधर में अमित शाह की रैली से पहले धमकी: मेल में लिखा-स्टेज के नीचे आईईडी है, स्कूल-मंदिर उड़ा देंगे

Wed, 30 Sep 2026 11:19 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/अमृतसर Published by: Nivedita Updated Wed, 30 Sep 2026 11:19 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आज परागपुर में रैली है। वे दोपहर को रैली स्थल पर पहुंचेंगे। इससे पहले सुबह धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। 

विज्ञापन
Threat ahead of Amit Shah rally in Jalandhar Warning of IED bomb blast investigative agencies on alert
अमित शाह की रैली से पहले धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले कई स्कूलों को एक धमकी भरा ईमेल भेजे जाने का मामला सामने आया है। ईमेल में रैली स्थल, बसों और श्री देवी तालाब मंदिर समेत अलग-अलग स्थानों पर आईईडी/बम धमाके करने जैसी धमकियां दी गई हैं। वहीं अमृतसर के स्कूलों को भी उड़ाने की धमकी आई है।

विज्ञापन


संदेश में बच्चों को स्कूल भेजने और रैली में जाने को लेकर भी चेतावनी दी गई है। ई-मेल में लिखा है कि रैली के स्टेज के नीचे आईईडी रखा है। स्कूल-मंदिर और कोर्ट को उड़ा देंगे। 100 बसों में से 2-3 बसों में बम फिट किए हैं। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। ईमेल बुधवार तड़के 7:50 पर आया, जिसकी सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही है। 
विज्ञापन


ईमेल में अलगाववादी और हिंसक भाषा के साथ कई संगठनों व व्यक्तियों के नाम भी लिखे गए हैं। ई-मेल कैंब्रिज इनोवेटिव और सीटी स्कूल को आए हैं जिसमें खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा (परमार कनाडा) ग्रुप के नाम हैं। हालांकि, ईमेल में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लोगों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध संदेश या अफवाह को आगे शेयर न करें और केवल पुलिस/प्रशासन की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।
अमित शाह की जालंधर में नशा-मुक्त पंजाब यात्रा के समापन कार्यक्रम के तहत रैली प्रस्तावित है और उनके श्री देवी तालाब मंदिर जाने की भी सूचना है।

अमृतसर के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
अमृतसर के तीन निजी स्कूलों को मंगलवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को स्कूल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। धमकी मिलने वाले स्कूलों में श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, रयान इंटरनेशनल स्कूल और श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल शामिल हैं। श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल के चीफ खालसा दीवान से संबंधित है।



धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की ओर से ईमेल की सत्यता जांचने के साथ इसे भेजने वाले के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर बुधवार को स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों को वापस घर भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस की जांच पूरी होने तक धमकी से जुड़ी स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी पुलिस 
पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी। इसके बाद संबंधित स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई और मामले से जुड़े तकनीकी पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ईमेल किस स्थान या सिस्टम से भेजा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed