फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   theft, accuse, salesman, died

चोरी के आरोप पर नहर में कूदा सेल्समैन, मौत

Sat, 25 Jul 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फरीदकोट
ब्यूरो, अमर उजाला/फरीदकोट Updated Sat, 25 Jul 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल शोरूम से फोन चुराने के आरोप से परेशान होकर सेल्समैन नवयुवक ने नहर
विज्ञापन
में कूदकर अपनी जान दे दी। सेल्समैन बलबीर बस्ती निवासी सुखविंदर सिंह रिंकू (21) पिछले तीन दिनों से लापता था और शनिवार को उसका शव मुक्तसर के अबोहर माइनर से बरामद हुआ। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर शोरूम मालिक अमित कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस को दिए बयान में बलबीर बस्ती निवासी दिलबाग सिंह ने बताया कि उसका बेटा सुखविंदर सिंह रिंकू पिछले कुछ समय से बलबीर बस्ती के सामने स्थित मोबाइल शोरूम हरीओम इंटरप्राइज पर सेल्समैन था। घटना वाले दिन 22 जुलाई को भी रिंकू अपनी ड्यूटी पर गया था, लेकिन उस दिन वह घर नहीं लौटा।



पिता के अनुसार पड़ताल करने पर सामने आया कि शोरूम से एक महंगा फोन गुम हो गया था जिसके बारे में शोरूम के मालिक अमित कुमार ने उसके बेटे पर आरोप लगाया था। इस फोन को लेकर अमित कुमार की तरफ से रिंकू को तंग किया जा रहा था और उसे धमकियां दी जा रही थी।



खुद को लगे फोन चुराने के झूठे आरोप से शर्मसार होकर उसके बेटे ने नहर में छलांग लगा दी और शनिवार को उसका शव मुक्तसर के गांव सेखा के पास से अबोहर माइनर से बरामद हुआ। थाना कोतवाली प्रभारी एसआई राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है और आरोपी शोरूम मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed