{"_id":"5d9e0e938ebc3e93c8166904","slug":"the-youth-returned-from-dubai-is-in-arrest-moga-news-pkl353274964","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई से लौटकर नशे की दलदल में फंसा युवक, छीनाझपटी में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई से लौटकर नशे की दलदल में फंसा युवक, छीनाझपटी में गिरफ्तार
विज्ञापन
करीब तीन साल तक दुबई में काम करने के बाद जब गांव बहोना का एक युवक भारत लौटा तो वह नशे की दलदल में फंस गयाष नशे की पूर्ति के लिए लूट, चोरी तक करने लग गया। थाना बधनी कलां पुलिस ने उक्त युवक को उसके एक दोस्त के साथ छीनाझपटी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह के अनुसार तेजिंदर सिंह वासी गांव बहोना वर्ष 2016 में नौकरी के सिलसिले में दुबई चला गया था और वह इसी साल अप्रैल में भारत लौटा था। यहां आकर आरोपी नशा करने लगा। नशे की पूर्ति के लिए आरोपी तेजिंदर सिंह ने गांव वासी अपने दोस्त हरप्रीत सिंह के साथ मिलकर चोरियां शुरू कर दी। जांच अधिकारी के अनुसार दोनों आरोपियों ने दो अक्टूबर को मोगा के मेन बाजार से पैदल जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपटी और फरार हो गए।
दोनों आरोपी उक्त चेन बेचने के लिए मंगलवार की शाम को बधनी कलां आए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को समेत सोने की चैन के गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने थाना बधनी कलां में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें बुधवार के दिन अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस रिकार्ड के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले कोई केस दर्ज नही है।