फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The tantrik took the minor girl along

नाबालिग लड़की को साथ ले गया तांत्रिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
The tantrik took the minor girl along
रामपुर। नगर निवासी महिला ने एसपी से मिलकर क्षेत्र एक तांत्रिक पर उसकी नाबालिग पुत्री को साथ ले जाने और उसके परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी के यहां तहरीर दी कि उसकी सोलह वर्षीय पुत्री की जनवरी माह में अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उसने पुत्री को ग्राम भोट भक्काल निवासी वीर सिंह को दिखाया तो उसने भभूति और तेल दिया। इसके बाद दो फरवरी की शाम करीब छह बजे वीर सिंह फिर उसके घर आया, तब उसके पति काम करने बाहर गए थे। वीर सिंह ने घर में आते ही उसे चीनी देते हुए चाय बनाने को कहा। चाय बनने के बाद वीर सिंह ने खुद चाय नहीं पी, लेकिन चाय पीते ही महिला बेहोश हो गई और अगले दिन सुबह दस बजे उठी तो घर में उसकी पुत्री नहीं थी। जब वह वीर सिंह के घर गई तो उसके परिजनों ने कहा की उनका पुत्र उसकी पुत्री को ले गया और वे उसे उसकी पुत्री दिलवा देंगे। इस बीच वह कई बार वीर सिंह के घर गई, लेकिन पुत्री नहीं मिली। बारह मई को जब वह फिर उसके घर गई तो किशनलाल, राजवती, मुकेश, नीतू और गुड्डू ने उसे लड़की देने से मना कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। पीड़ित महिला की तहरीर और एसपी के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed