{"_id":"625874e8602d145a39077197","slug":"the-style-did-not-change-even-after-becoming-cm-maan-targeted-the-opponents-jalandhar-news-pkl447675743","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर : सीएम बनकर भी नहीं बदला अंदाज, हंसी-हंसी में विरोधियों को धो गए मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर : सीएम बनकर भी नहीं बदला अंदाज, हंसी-हंसी में विरोधियों को धो गए मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। मुख्यमंत्री बनने से पहले कॉमेडियन रहे भगवंत मान की शैली बदली नहीं है। वीरवार को उन्होंने अपने उसी अंदाज में विरोधियों पर तीखा हमला बोला, जिसके लिए वह मशहूर हैं।
बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित करने जालंधर पहुुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरे रंग में थे। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने एक एक कर सभी चर्चित मुद्दों पर विपक्ष को करारा जवाब दिया।
जब उनसे पूछा गया कि दिल्ली में बिजली बोर्ड के अधिकारियाें की बैठक केजरीवाल ने ली, आपको नहीं बुलाया तो मान ने तपाक से कहा- दस्सो ट्रं्प दी वाइफ आई सी दिल्ली दे स्कूल देखण, किसे ने पूछेया कि ट्रंप नाल क्यों नहीं आया। यह सुनकर पास बैठे नेता हंसने लगे।
विज्ञापन
व्यंग्य शैली में उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा, बोले- पहले खेतीबाड़ी महकमा महलों से चल रहा था, अब महकमा वो चला रहा है, जो पंखे की बेल्ट डालता था और 20 फीट गड्ढे से निकला हुआ है। मान ने खैरा पर निशाना साधा कि वह बताएं, विधानसभा में विपक्ष का नेता क्या भुलत्थ से लगाया गया। दिल्ली से पंजाब के फैसले लिए जाने पर उन्होंने कहा कि सारे फैसले मैं लैनां हां, कौन कहंदा है ? जब कहा कि यह कैप्टन अमरिंदर सिंह का आरोप है तो उन्होंने कह कि कैप्टन सबकुछ नहीं है।
चन्नी को कबीर का दोहा सुनाकर घेरा
इससे पहले मान ने अपने भाषण में कहा कि प्रकाश सिंह बादल हार गया, बेटा हार गया, बेटे का साला हार गया, किसी ने सोचा था। मान के इस अंदाज पर लोगों ने खूब ठहाके लगाए। चन्नी को ईडी की ओर से तलब करने पर कबीर का दोहा सुनाकर मान ने तंज कसा। कहा-कबीरा तेरी झोपड़ी गलकटियन के पास, जैसी करनी, वैसी भरनी, तू क्यों भये उदास।
भगवंत मान ने कहा- विरोधी दल है कित्थे, जेहड़े 18-10 जित्ते ने ओह वी 200-300 वोटां नाल ही जित्ते ने...जालंधर में अपना पुराना किस्सा सुनाकर भी तालियां बटोरी कि किस तरह से वह घर से भागकर जालंधर में दूरदर्शन में जवां तरंग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए थे।
1951 में जहां बाबा साहेब ने जिस पार्क में किया था संबोधन, वहीं मान हुए नतमस्तक
बाबा साहेब आंबेडकर ने 27 अक्तूबर 1951 को बूटा मंडी में स्थित पार्क में लाखों लोगों को संबोधित किया था। इसके बाद 28 अक्तूबर 1951 को डीएवी कॉलेज जालंधर में भारतीय लोकतंत्र के भविष्य पर जबरदस्त भाषण दिया था, जिसकी चर्चा पूरे विश्व में हुई थी। विधायक शीतल अंगुराल ने इसका पूरा ब्योरा सीएम मान को दिया और आग्रह किया कि वह भी श्रद्धा सुमन अर्पित करने यहीं आएं। मान पहले सीएम हैं जो उस पार्क में आकर नतमस्तक हुए।
साधू सिंह धर्मसोत जल्दी ही अदालत में अर्जी दायर करते नजर आएगा : मान
भगवंत मान ने बाबा साहेब आंबेडकर के जन्मदिवस पर पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के घोटाले पर कहा कि इस मामले के आरोपी पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत अदालत में जल्द अर्जी दायर करते दिखाई देंगे। जिक्रयोग है कि आम आदमी पार्टी ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के घोटाले के मामले में कैप्टन सरकार के दौरान जबरदस्त हंगामा किया था।