{"_id":"6585bca645d2b7a1df0cbc56","slug":"the-person-who-made-the-booking-shot-the-driver-of-the-grooms-car-serious-moga-news-c-371-1-mog1001-200-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: बुकिंग करवाने वालों ने ही दूल्हे की कार के ड्राइवर को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: बुकिंग करवाने वालों ने ही दूल्हे की कार के ड्राइवर को मारी गोली, गंभीर
Fri, 22 Dec 2023 10:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
मोगा के सिंघावाला के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा के सिंघावाला के पास बरात वाली कार के ड्राइवर को कार की बुकिंग करवाने वालों ने ही गोली मारकर घायल कर दिया। कार चालक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, गंभीर हालत को देखते हुए उसे डीएमसी रेफर कर दिया गया।
हमलावरों ने दो दिन पहले बरात के लिए कार की बुकिंग की थी। ड्राइवर शुक्रवार को कार को सजाकर बुक करवाने वालों को साथ ले बाघापुराना की तरफ जा रहा था कि रास्ते में ही सिंघावाला के पास कार में सवार लोगों ने ही गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोगा सिटी साउथ के एसएचओ इकबाल सिंह ने बताया की शुक्रवार सुबह मोगा के सिंघावाला के पास एक कार सवार को गोली मारने की सूचना मिली थी। कार के ड्राइवर नवदीप सिंह जोकि मोगा का रहने वाला है और टैक्सी चलाता है। दो दिन पहले किसी व्यक्ति ने बरात जाने के लिए गाड़ी बुकिंग करवाई थी, शुक्रवार सुबह गाड़ी को सजाकर नवदीप सिंह और बुकिंग करने वाले दो शख्स गाड़ी में बैठकर बाघापुराना की तरफ जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी में बैठे दोनों व्यक्ति सिंघावाला के पास ड्राइवर नवदीप सिंह को गोली मारकर फरार हो गए। नवदीप सिंह को जख्मी हालत में मोगा सिविल अस्पताल में लाया गया, हालत गंभीर होने के कारण उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया। गाड़ी बुकिंग करने वाले कौन हैं, उनकी तलाश जारी है।