फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The new year starts, drew crowds at temples

नए साल का आगाज, मंदिरों में उमड़ी भीड़

Fri, 01 Jan 2016 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 01 Jan 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
The new year starts, drew crowds at temples
नए साल का आगाज काफी धूमधाम से हुआ। एक ओर जहां मंदिरों और गुरुद्वारों में सुबह से ही खासी भीड़ रही, वहीं पंजाब आर्म्ड पुलिस हेडक्वार्टर में लाफ्टर सेशन करवाकर नए साल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


श्री देवी तालाब में शुक्रवार सुबह पांच बजे से ही खासी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोगों ने पूजा अर्चना कर नए साल की शुरुआत की। इसके अलावा माई हीरा गेट स्थित माता चिंतपूर्णी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन


गीता मंदिर माडल टाउन के अलावा माडल टाउन स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। उन्होंने नए साल की शुरुआत पर सुख शांति की कामना की।

पीएपी में दोपहर को लाफ्टर सेशन करवाया गया। इसमें पीएपी के एआईजी ट्रेनिंग पवन उप्पल ने जवानों को खूब ठहाके लगवाए। इस दौरान मुख्यातिथि के तौर पर एडीजीपी पीएपी संजीव कालड़ा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन उप्पल ने जवानों को हंसी के जरिये बीमारियों और तनाव को दूर भगाने के तरीके बताए। इस दौरान जवानों ने खूब भंगड़ा डाल नए साल का आगाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed