फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The doctor injected the child under the influence of alcohol, revealed in the investigation

शराब के नशे में डॉक्टर ने लगाया था बच्चे को इंजेक्शन, जांच में हुआ खुलासा

Tue, 12 Oct 2021 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The doctor injected the child under the influence of alcohol, revealed in the investigation
माडल टाउन के गार्जियन अस्पताल में सोमवार रात नाबालिग बच्चे की मौत के बाद पुलिस जांच में डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ है कि डॉ. जितेन्द्र सिंह ने शराब के नशे में बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया था। बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया था और मेडिकल करने पर उक्त डॉक्टर के शराब पीने की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने डा. जितेन्द्र सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला दर्ज होने की पुष्टि करते थाना 6 के प्रभारी सुरजीत सिंह कहा कि आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि बीती रात मुकेरियां के 16 साल के वंश का एक्सीडेंट हो गया था। उसे इलाज के लिए जालंधर के गार्जियन अस्पताल में दाखिल किया गया। वंश के पिता चंदर ने कहा कि बेटे वंश को अस्पताल में दाखिल करवाने के बाद डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया, जिसके करीब आधे घंटे बाद ही वंश की मौत हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया था, उसने शराब पी थी। यह पता चलते ही परिजनों व रिश्तेदारों ने जमकर हंगामा कर दिया। थाना 6 की पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लेकर देर रात मेडिकल करवाया, जिसमें शराब की पुष्टि होने पर डा. जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed