फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Teachers are demonstrating on the tank which was declared as condum 10 years ago

10 वर्ष पहले कंडम घोषित हो चुकी टंकी पर प्रदर्शन कर रहे हैं अध्यापक

Wed, 10 Nov 2021 08:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Teachers are demonstrating on the tank which was declared as condum 10 years ago
10 वर्ष पहले कंडम घोषित हो चुकी टंकी पर प्रदर्शन कर रहे हैं अध्यापक
विज्ञापन

कभी भी हो सकता है हादसा, अध्यापक कल फिर करेंगे शिक्षा मंत्री की कोठी का घेराव।
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। खाली पोस्टों पर भर्ती की मांग को लेकर जिस पानी की टंकी पर अध्यापक प्रदर्शन कर रहे हैं, वह पानी की टंकी 10 साल पहले कंडम घोषित की जा चुकी है। इस टंकी पर दो अध्यापक मनीष और जसवंत 28 अक्तूबर से डटे हैं। कंडम घोषित की जा चुकी पानी की यह टंकी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। फिलहाल पिछले 14 दिन से अध्यापकों का बस अड्डे में प्रदर्शन जारी है।

बुधवार को फिरोजपुर इकाई के पांच नए सदस्य भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। जिससे लगता है कि अध्यापक अब आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। इन अध्यापकों की मांग है कि जब सरकार एसएसटी, पंजाबी और हिंदी विषय की 9000 पोस्टों को भरने का नोटिफिकेशन जारी नहीं करतीं। दीपावली के दिन यूनियन ने शिक्षा मंत्री परगट सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन करके इस त्योहार को काला दिवस के रूप में मनाया था। घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों से मुलाकात कर शिक्षा मंत्री ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया था, पर अब तक सरकार ने इस मुद्दे पर कोई कदम नहीं उठाया है। सरकार की इस बेरुखी के मद्देनजर अब अध्यापक 11 नवंबर को फिर से शिक्षा मंत्री परगट सिंह की कोठी का घेराव करेंगे। इस सियासी खीचतान में आम आदमी पार्टी पीछे नहीं रह रही है। आम आदमी पार्टी ने अध्यापकों को अपना समर्थन दिया है। इतना ही नहीं, प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों को पार्टी ने गद्दे, कंबल व अन्य जरूरी सामान भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed