फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Suspicious bag found at railway station, sensation spread

रेलवे स्टेशन पर मिला संदिग्ध बैग, फैली सनसनी

Thu, 12 Aug 2021 11:04 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Suspicious bag found at railway station, sensation spread
जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन से संदिग्ध बैग मिलने से सनसनी फैल गई। बैग बोरियों के ढेर के नीचे दबाकर रखा हुआ था। बम निरोधक दस्ते लेकर तमाम पुलिस अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। मिलिट्री रंग के बैग के अंदर से एक पुराना रेडियो और कपड़े मिलने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सामान को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के इलाके को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस के एसपी प्रदीप कंडा ने कहा कि पुलिस स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गुरुवार को अपनी मॉक ड्रिल कर रही थी। इसी दौरान यहां बोरियों के ढेर के नीचे बैग दिखा, जिसे देखकर शक हुआ तो चारों तरफ पुलिस तैनात कर दी गई। इसके बाद रेलवे स्टेशन से घोषणा भी कराई गई। इसके बावजूद कोई भी बैग लेने के लिए नहीं आया। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते भी मौके पर बुलाए गए। उस वक्त रेलवे स्टेशन में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। खतरे को देखते हुए तुरंत पुलिस, रिजर्व टुकड़ी के साथ कमांडों के जवान भी बुला लिए गए। स्टेशन को चारों तरफ से घेर लिया गया, जिससे दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed