फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sukhbir badal in moga

पंजाब में कांग्रेसी विधायक नशा तस्करों से महीना लेकर नशा बेचने की छूट

Fri, 12 Jul 2019 10:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
sukhbir badal in moga
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सुखबीर बादल - फोटो : MOGA
कांग्रेसी विधायक नशा बेचने की छूट दिलाने लगे : सुखबीर
विज्ञापन

जत्थेदार तोता सिंह के नेतृत्व में अकाली दल ने मोगा में दिया विशाल रोष धरना
अकाली सरकार आने पर झूठे पुलिस मामलों की जांच के लिए कमीशन बनाने की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को मोगा में पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह के नेतृत्व में दिए गए विशाल रोष धरने में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में दिनों दिन बढ़ रहे सिंथेटिक ड्रग का मुख्य कारण है कि पंजाब के कांग्रेसी विधायक ही नशा तस्करों से करोड़-करोड़ रुपये महीना लेकर नशा बेचने की छूट दिलाने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री गुटका साहिब की शपथ लेकर मुकर जाए उससे किसी भी तरह के भले की उम्मीद नहीं रखी जा सकती। उन्होंने कहा कि अकाली दल के नेताओं व वर्करों तथा कांग्रेसियों की शह पर झूठे पुलिस मामले दर्ज किए जा रहे है। आठ वर्ष तक के बच्चे और महिलाओं पर भी इरादा कत्ल जैसी धाराएं लगाकर झूठे पुलिस मामले दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि अकाली सरकार आने पर ऐसे मामले रद्द करने के लिए एक कमीशन भी गठित किया जाएगा। पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि बिजली के बढ़े भाव, बिगड़ी अमन कानून की स्थिति तथा हद से अधिक नशे के कारण पंजाबियों में सरकार के प्रति बेहद गुस्सा है। इस मौके पर पूर्व लोकसभा सदस्य जगमीत सिंह बराड़, राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़, पूर्व लोकसभा सदस्य प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, हलका इंचार्ज मोगा बरजिंदर सिंह बराड़, पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणिके और जिलाध्यक्ष तीर्थ सिंह माहला ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भूपेन्द्र सिंह साहोके हलका इंचार्ज निहाल सिंह वाला, सुखविंदर सिंह बराड़, हरिंदर सिंह रनियां. गुरमेल सिंह संगतपुरा, रणविंदर सिंह पप्पू रामूवाला (सारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), जगतार सिंह राजेयाना, जिला यूथ अकाली दल के अध्यक्ष जगदीप सिंह गटरा, रणधीर सिंह धीरा लंडेके, सर्कल अध्यक्ष रवीदीप सिंह दारापुर, गुरमीत सिंह साफूवाला, बूटा दौलतपुरा, चेयरमैन अमरजीत सिंह लंडेके, बलविंदरपाल सिंह हैप्पी, चेयरमैन खनमुख भारती पत्तों, निहाल सिंह तलवंडी भंगेरिया, सत्ता मीनियां, भूपेन्द्र सिंह राऊके, चेयरमैन सुखविंदर सिंह दातेवाल, सरपंच गुरमीत सिंह गगड़ा, अध्यक्ष अश्विनी कुमार पिंटू, सरपंच जगजीवन सिंह लौहारा, अध्यक्ष चरणजीत सिंह झंडेयाना, सरपंच अजीतपाल सिंह रनियां, कमलजीत सिंह मोगा, चेयरमैन जगरूप कुस्सा, सुरजीत सिंह नंगल के अलावा पार्टी के नेता व वर्कर भारी संख्या में उपस्थित थे। इससे पहले अकाली नेताओं ने रोष मार्च करते पंजाब की समस्याओं संबंधी राजपाल के नाम एक ज्ञापन ए.डी.सी. मोगा को भी दिया। मंच का संचालन इंचार्ज बरजिंदर सिंह बराड़ ने बखूबी किया।
विज्ञापन

फोटो-12मोग13 (कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सुखबीर बादल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed