{"_id":"5eb93e448ebc3e9038547089","slug":"sub-inspector-beaten-journalist-in-adampur-suspend-jalandhar-news-pkl374811143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: कर्फ्यू में घूम रहे लोगों के बारे में पूछा तो पुलिस ने की पत्रकारों की पिटाई, सब इंस्पेक्टर सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: कर्फ्यू में घूम रहे लोगों के बारे में पूछा तो पुलिस ने की पत्रकारों की पिटाई, सब इंस्पेक्टर सस्पेंड
Mon, 11 May 2020 06:09 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
आदमपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्फ्यू में नाके पर सब इंस्पेक्टर व पत्रकारों की नोकझोंक हो गई। इस दौरान सब इंस्पेक्टर ने पत्रकारों की पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने तत्काल सब इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
पत्रकारों का दोष सिर्फ इतना था कि वे कर्फ्यू के दौरान अवैध रूप से आवाजाही कर रहे लोगों के बारे में सवाल पूछ रहे थे। पहले तो मौके पर तैनात सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने काफी देर तक बहस की फिर सवाल कर रहे पत्रकारों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। आदमपुर से पत्रकारों का शिष्टमंडल एसपी रविंदरपाल सिंह संधू से मिला और पूरी घटना से अवगत करवाया।
विज्ञापन
सोमवार को आदमपुर मुख्यमार्ग पर पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान कई लोग बिना वजह के सड़क पर घूम रहे थे। मौके पर दो पत्रकार भी पहुंचे और कवरेज करने लगे। उन्होंने पुलिसवालों से सड़क पर घूम रहे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बारे में पूछा। इसको लेकर सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह की पत्रकारों के साथ बहस हो गई।
विज्ञापन
काफी देर बहस के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस वालों ने पत्रकारों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दीं और जमकर पीटा। आरोप है कि पुलिस ने एक पत्रकार सिख युवक को घसीटा और बेअदबी भी की।