Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Speaker Kultar Singh Sandhwa and AAP state president Aman Arora reached Dera Sach Khand Ballan

Punjab: स्पीकर और आप के प्रदेशाध्यक्ष पहुंचे डेरा सच खंड बल्लां, संत निरंजन दास से लिया आशीर्वाद

Fri, 07 Nov 2025 09:13 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 07 Nov 2025 09:13 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेतृत्व टीम ने जालंधर स्थित प्रसिद्ध डेरा सचखंड बल्लां का विशेष दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने डेरा प्रमुख श्री 108 संत निरंजन दास जी महाराज और श्री 108 संत मंदीप दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन
Speaker Kultar Singh Sandhwa and AAP state president Aman Arora reached Dera Sach Khand Ballan
डेरा सचखंड बल्लां में पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेतृत्व टीम ने जालंधर स्थित प्रसिद्ध डेरा सचखंड बल्लां का विशेष दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने डेरा प्रमुख श्री 108 संत निरंजन दास जी महाराज और श्री 108 संत मंदीप दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा और जालंधर के डिप्टी मेयर मलकित सिंह सुभाना विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने डेरा द्वारा समाज में भाईचारा, समानता और मानवता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन


इस अवसर पर अमन अरोड़ा ने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, प्रेम और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संत श्री निरंजन दास जी के उपदेश और मर्यादाएं समाज को सच्चाई, शांति और मानवता के मार्ग पर अग्रसर कर रही हैं। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि पंजाब की धरती सदा से संतों, महापुरुषों और गुरुओं की धरती रही है, जिन्होंने हमेशा प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया है। डेरा सचखंड बल्लां इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है।
विज्ञापन


डिप्टी मेयर मलकित सिंह सुभाना ने कहा कि डेरा द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा संत समाज के आशीर्वाद से पंजाब की भलाई, विकास और शांति के लिए काम करती रहेगी।अंत में पार्टी के सभी नेताओं ने संत निरंजन दास जी का धन्यवाद किया और उनसे पंजाब में शांति, खुशहाली और एकता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed