फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Son alleges forced conversion, files complaint against parents

Jalandhar News: बेटे ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप, माता-पिता के खिलाफ दी शिकायत

Fri, 07 Nov 2025 08:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Son alleges forced conversion, files complaint against parents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। हिंदू परिवार में पैदा हुए बेटे ने माता-पिता पर उसका धर्मांतरण करवाने का आरोप लगाया है। उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में बेटे ने आरोप लगाया है कि पहले तो पिता ने उसे काम के लिए बंगलुरू स्थित भटकल भेज दिया। फिर वहां उसका जबरन खतना करवा दिया। उसने पुलिस से मांग की है कि उसके पिता और सौतेली मां के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मिलाप एवेन्यु घन्नुपुर निवासी कृष्णा खोसला ने पिता, सौतेली मां और भटकल में उसका धर्मांतरण करने वाले लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बेटे का आरोप है कि उसे भटकल में पढ़ाई के बहाने काम के लिए बेचा गया है।
विज्ञापन


कृष्णा खोसला ने बताया कि वह हिंदू है। उसके पिता राजीव खोंसला उर्फ साईं रिज्क शाह कई वर्षों से पीर बाबा की गद्दी पर बैठे हैं। मुस्लिम समुदाय के कई लोगों के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। पिता राजीव खोसला ने कुछ समय पहले दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद जनवरी में सौतेली मां के कहने पर उसे भटकल भेज दिया गया जहां उसे प्रताड़ित किया गया। उसने कई बार पिता को फोन पर इसकी जानकारी भी दी लेकिन पिता ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह, राजीव खोसला ने बताया कि उसका बेटा यहां पर गलत संगत का शिकार हो रहा था। इसलिए उसे पढ़ाई के लिए भटकल भेजा था। वहां कुछ लोगों ने अगर उसके साथ गलत किया है तो उसे इसकी जानकारी नहीं है। वह बेटे के साथ है। वहीं, एएसआई बब्बू मसीह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हिंदू महासभा मूवमेंट इंटरनेशनल के राज्य अध्यक्ष राजविंदर राजा ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed