फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Smugglers including heroin worth five crore rupees caught on the border

सरहद पर पौने पांच करोड़ रुपये की हेरोइन समेत तस्कर काबू

Sat, 06 Nov 2021 04:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
Smugglers including heroin worth five crore rupees caught on the border
फिरोजपुर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सरहद से बीएसएफ ने दो कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों में भरी हेरोइन के साथ एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। यह हेरोइन पाक तस्करों से मंगवाई थी। यह तस्कर हेरोइन को फेंसिंग पार भारतीय क्षेत्र में पड़ते खेतों में छिपाकर गए थे। इसी छुपाई गई हेरोइन को तस्कर उठाकर ला रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम बीएसएफ बटालियन-103 के एरिया में घटित इस घटना के दौरान गिरफ्तार तस्कर से लगातार पूछताछ जारी है। सूत्रों के मुताबिक पाक तस्करों ने कोल्ड ड्रिंक्स की दो बोतलों में हेरोइन भरकर फेंसिंग पार भारतीय एरिया के खेतों में छिपा दी थी। एक किसान खेतों में काम करने के बहाने फेंसिंग के उस पार गया और ट्रैक्टर ट्राली में हेरोइन से भरी दो बोतलें छिपाकर ला रहा था। बीएसएफ ने तलाशी के दौरान आरोपी के पास से हेरोइन से भरी दो बोतल पकड़ीं। इन बोतलों में करीब 950 ग्राम हेरोइन थी। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पौने पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। सरहद पर हेरोइन के साथ एक तस्कर को पकड़े जाने की पुष्टि बीएसएफ प्रवक्ता ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed