फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Six members of robber gang arrested

लुटेरा गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, एक पिस्तौल, दो कारतूस, चार कापे, एक बेसबाल का डंडा व कार बरामद

Sun, 03 Jul 2022 11:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Six members of robber gang arrested
फिरोजपुर। पुलिस ने मक्खू के गांव खन्ना (सतलुज दरिया के बांध पर) से लुटेरा गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्तौल, दो कारतूस, चार कापे, एक बेसबाल व कार बरामद हुई है। ये लोग किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। थाना मक्खू पुलिस ने रविवार को गिरोह के छह सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मक्खू पुलिस क्षेत्र के जालंधर-मक्खू त्रिकोणी चौक पर गश्त कर रही थी कि मुखबिर ने सूचना दी कि क्षेत्र में लुटेरा गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य गांव खन्ना से गुजरने वाली सतलुज दरिया के बांध पर बैठे किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। इनके पास अवैध हथियार भी हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर वहां से गिरोह के छह सदस्यों को हथियारों संग काबू कर लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से एक पिस्तौल, दो कारतूस, चार कापे, एक बेसबाल व कार बरामद हुई है। आरोपी हथियारों के बल पर पेट्रोल पंप लूटने के अलावा राहगीरों से वाहन छीनते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुधीर बंगा वासी बोलिना दोआबा पतारा जालंधर (देहाती), ओंकार उर्फ गोलू , प्रिंस वासी सतनामपुरा कपूरथला, मुनीश वासी तेज मोहन नगर बस्ती शेख जालंधर शहर, रोहित वर्मा व सुखविंदर कुमार वासी जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस इनसे गहन पूछताछ में जुटी है। इनसे लूटपाट की वारदात का खुलासा होने की आशंका है।
विज्ञापन

अवैध पिस्तौल, मैगजीन व पांच कारतूस समेत एक काबू
फिरोजपुर। थाना सदर पुलिस ने किले वाला चौक के पास से एक नौजवान को अवैध पिस्तौल, एक मैगजीन व पांच कारतूस संग काबू किया है। थाना सदर पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सदर पुलिस टीम रेलवे स्टेशन के पास गश्त कर रही थी कि सूचना मिली कि आरोपी के पास अवैध हथियार हैं। जो गांव खाईफेमीकी से फिरोजपुर शहर की तरफ कार में आ रहा है। पुलिस ने किले वाला चौक पर नाकाबंदी कर कार को रुकवाया और तलाशी ली। तलाशी लेने पर एक अवैध पिस्तौल, एक मैगजीन व पांच कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed