फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   SIT formed to investigate against travel agents in the kidnapping case of youths in Iran

Jalandhar News: ईरान में युवकों के अपहरण मामले में ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ जांच के लिए एसआईटी गठित

Thu, 29 May 2025 08:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
SIT formed to investigate against travel agents in the kidnapping case of youths in Iran
होशियारपुर। होशियारपुर जिले के गांव भागोवाल के युवक के ईरान में अपहरण के मामले में होशियारपुर पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। उल्लेखनीय है कि होशियारपुर के अमृतपाल सिंह, संगरूर के हुसनप्रीत सिंह और नवांशहर के जसपाल सिंह के परिवार के लोगों के अनुसार उनसे 50 लाख से एक करोड़ रुपये तक की मांग की जा रही है। परिवार वालों से पंजाब सरकार से अपील की है कि वह यह मामला केंद्र सरकार से उठाए।
विज्ञापन

वहीं, होशियारपुर में गठित एसआईटी में डीएसपी (डी) सुखनिंदर सिंह, एसएचओ मॉडल टाउन गुरसाहिब सिंह और पुरहीरां चौकी इंचार्ज सुखदेव सिंह शामिल हैं। भागोवाल से अमृतपाल सिंह (23) ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुआ था और जब वह ईरान पहुंचा तो वहां नवांशहर के जसपाल सिंह और संगरूर के धूरी के हुसनप्रीत सिंह का अपहरण हो गया। युवकों के परिजनों से एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई। जब परिजनों ने यह रकम देने में असमर्थता जताई तो अपहरणकर्ता ने प्रति युवक 18 लाख रुपये पर राजी हुए। अपहृत युवक को प्रताड़ित किए जाने के वीडियो भी पीड़ित परिवारों को भेजे गए थे। अपहृत युवकों को होशियारपुर के एजेंटों ने विदेश भेजा था और अमृतपाल के परिवार की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कथित आरोपी एजेंट धीरज अटवाल, कमल अटवाल और एक महिला ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उनकी तलाश जारी है। एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बार-बार कॉल और व्हाट्सएप मैसेज का जवाब नहीं दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed