फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Shaktimaan, Ghazni and Mogembo are motivating people to vote in punjab assembly polls

पंजाब विधानसभा चुनाव: जालंधर में शक्तिमान, गजनी और मोगेंबो कर रहे हैं लोगों को वोट करने के लिए प्रेरित

Mon, 07 Feb 2022 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 07 Feb 2022 12:20 PM IST
सार

इन सभी पेंटिंग पर कोई न कोई डायलॉग लिखकर वोटरों को वोट करने के लिए उत्साहित किया गया है। शक्तिमान की फोटो के साथ मतदाता ही शक्तिमान है, लिखा है तो गजनी के फोटो के साथ इस बार वोट डालना नहीं भूलेंगे, लिखा गया है।

विज्ञापन
Shaktimaan, Ghazni and Mogembo are motivating people to vote in punjab assembly polls
जालंधर में मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए लगे होर्डिंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों में वोटरों को वोट करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से जालंधर जिला प्रशासन ने एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जालंधर शहर के चौक-चौराहों पर ऐसी तस्वीरें बनाई हैं, जो लोगों को वोट करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। जालंधर के प्रमुख चौक व अन्य स्थानों पर शक्तिमान, गजनी, मोगेंबो आदि प्रसिद्ध किरदारों की तस्वीरें बनाई गईं हैं, जिसके जरिये वोटरों को अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने व लोकतंत्रीय व्यवस्था का हिस्सा बनने की अपील की गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इन सभी पेंटिंग पर कोई न कोई डायलॉग लिखकर वोटरों को वोट करने के लिए उत्साहित किया गया है। शक्तिमान की फोटो के साथ मतदाता ही शक्तिमान है, लिखा है तो गजनी के फोटो के साथ इस बार वोट डालना नहीं भूलेंगे, लिखा गया है। इसके अलावा वोट डालना आपका अधिकार है, आपकी वोट आपकी जिम्मेदारी है, आदि ग्राफिक्स बनाईं गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पेंटिंग के बारे में डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने कहा कि इस कदम का एक मात्र उद्देश्य यह यकीनी बनाना है कि अधिक से अधिक लोग आने वाले चुनाव में मतदान करें। उन्होंने कहा कि कला के माध्यम के साथ लोगों को प्रेरित करने के लिए यह ग्राफिक्स तैयार की गई हैं। लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन का यह कलात्मक प्रयास है। डीसी ने कहा कि बस स्टैंड, पठानकोट चौक, रामा मंडी स्थित फ्लाईओवर के नीचे, सीटी रेलवे स्टेशन, वेरका मिल्क प्लांट मकसूदा, पिम्स अस्पताल, पीएपी फ्लाईओवर, सुविधा सेंटर के बाहर, लायलपुर खालसा स्कूल नकोदर चौक, पॉलिटेक्निक कालेज लाडोवाली रोड, नेहरू गार्डन स्कूल आदि स्थानों में यह ग्राफिक बनाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed