{"_id":"6a7c65e561289c192f0348ca","slug":"security-beefed-up-in-ferozepur-ahead-of-independence-day-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-105360-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर फिरोजपुर में सुरक्षा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर फिरोजपुर में सुरक्षा बढ़ी
Wed, 12 Aug 2026 05:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 12 Aug 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 अगस्त को फिरोजपुर में ध्वाजारोहण करेंगे।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सरहद पर गश्त बढ़ा दी है और अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। यह कदम पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ रोकने के लिए उठाया गया है। सरहदी गांवों में सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से भी संदिग्धों की सूचना देने की अपील की गई है। पंजाब पुलिस ने भी जिलेभर में नाकाबंदी की है। पुलिस ने प्रहार अभियान और कॉर्डन एंड सर्च अभियान चलाए हैं। सात सौ से अधिक पुलिसकर्मियों की टीमें गठित की गई हैं। इन अभियानों में 140 से अधिक आपराधिक लोगों को पकड़ा गया है।