फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sampla raised questions on flood management

Jalandhar News: सांपला ने बाढ़ प्रबंधन पर उठाए सवाल

Fri, 10 Oct 2025 08:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
Sampla raised questions on flood management
होशियारपुर। पंजाब बीजेपी ने राज्य सरकार की बाढ़ प्रबंधन में असफलता को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। जिला बीजेपी अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने 2025 की बाढ़ के दौरान भारी लापरवाही बरती। विजय सांपला ने केंद्र की ओर से राज्य को दी गई 12,500 करोड़ रुपये की एसडीआरएफ निधि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2023 की कैग रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने बाढ़ राहत और पुनर्वास के लिए निर्धारित राशि का इस्तेमाल नहीं किया और इसे अन्य कार्यों में खर्च कर दिया। सरकार ने एसडीआरएफ के लिए अलग खाता भी नहीं खोला जो कि कानूनी तौर पर अनिवार्य था। सांपला ने पंजाब की नदियों के तटबंधों की खराब स्थिति और अवैध खनन को लेकर भी सरकार को जिम्मेदार ठहराया, जिससे तटबंध कमजोर हो गए और बाढ़ का प्रभाव अधिक बढ़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed