{"_id":"69370cd6ba63e4703f0ef00b","slug":"robbers-looted-rs-2-lakh-at-gunpoint-from-a-petrol-pump-in-jalandhar-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दो लाख लूटे, पूरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दो लाख लूटे, पूरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद
Mon, 08 Dec 2025 11:18 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:18 PM IST
सार
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला मार्ग पर पेट्रोल पंप पर हथियारबंद लुटेरों ने वारदात को अंजाम देकर एक बार फिर दहशत फैला दी है। काला सिंघा रोड स्थित धालीवाल गेट के पास राज एंड विज पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर बड़ी लूट को अंजाम दिया। नकाबपोश लुटेरे करीब 2 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 8 बजे के करीब नकाबपोश दो लुटेरे पैदल ही पेट्रोल पंप में घुसे। अंदर जाते ही दोनों ने वहां मौजूद कर्मचारियों पर पिस्तौल तान दी और मारपीट करते हुए उन्हें बंधक बना लिया। पंप के कैश काउंटर से लगभग 2 लाख रुपये लूटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर लुटेरों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन