फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ROB tender 22nd in jalandhar

जालंधर में आरओबी का टेंडर 22 को खुलेगा

Sun, 13 Dec 2020 11:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
ROB tender 22nd in jalandhar
जालंधर। पीएपी चौक में 30 करोड़ की लागत से बनने वाले नये रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण अगले वर्ष शुरू हो जाएगा। इसका 22 दिसंबर को टेंडर खुलेगा। निर्माण शुरू होने के छह महीनों के अंदर यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने दी। उन्होंने बताया कि नया फ्लाईओवर ट्रैफिक में सुगमता लाएगा। इस समय पीएपी चौक में दो मार्गिय आरओबी हैं। यह तीन मार्गी वाला तीसरा फ्लाईओवर होगा। इस प्रोजेक्ट से लोगों को बीएसएफ चौक से अमृतसर रोड तक सीधी पहुंच की सुविधा मिलेगी। जबकि मौजूदा समय यात्रियों को पहले रामा मंडी चौक की तरफ जाते हुए लगभग 1.5 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। इस प्रोजेक्ट में नये आरओबी के साथ दो रैंप शामिल हैं, जोकि जालंधर शहर में बिना किसी मुश्किल से अमृतसर रोड की तरफ से प्रवेश और निकास को यकीनी बनाएंगे। उन्होंने बताया कि पीएपी चौक में एक ओ प्रोजेक्ट भी चल रहा है, जिसपर 7 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नेशनल हाईवे अथॉरटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर यशपाल शर्मा ने बताया कि इस फ्लाईओवर का टेंडर पहले ही जारी कर दिया गया है, जोकि 22 को खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed