फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   road accident one death one injard pathankot

ऑटो से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

Sat, 12 Oct 2019 09:23 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
road accident one death one injard pathankot
सिंबल चौक पर आटो के पीछे टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा दूसरा साथी जख्मी है। मृतक सुखविंद्र सिंह निवासी मोहल्ला पिपला भदरोआ का रहने वाला था। घायल दूसरे साथी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना शुक्रवार देर रात की है।
विज्ञापन

सुखविंद्र सिंह फेरी लगाकर ऐनकें व अन्य सामान बेचने का काम करता था। वह बाइक पर अपने साथी के साथ पठानकोट से हरियाल की ओर काम के सिलसिले से गए थे। वह दोनों बाइक पर हरियाल से पठानकोट लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सुखविंद्र सिंह बाइक चला रहा था। सिंबल चौक के पास आगे जा रहे एक आटो के बीच बाइक टकराने से सुखविंद्र सिंह ऑटो के डाले से जा टकराया। इससे सुखविंद्र लहूलुहान हो गया। वहीं बाइक के पीछे बैठा साथी भी जख्मी हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों ने सुखविंद्र को मृत करार दे दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचित किया। बेटे की मौत की खबर सुन परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई और नौजवान बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed